फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: हाइवे मार्ग पर पिकअप और कार में टक्कर, हादसे में चार घायल

Wed, 08 May 2024 06:04 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में हाइवे मार्ग पर पिकअप और कार में टक्कर हो गई। हादसे में चार घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन
उमरिया में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत गौटिया पेट्रोल पंप के पास हाइवे मार्ग पर चार पहिया वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार मोटर मालिक के अलावा तीन अन्य लोग घायल हो गए। चिकित्सकों की मानें तो सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हालांकि, सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन क्रम एमपी 54 जीए 0782 और कार क्रम एमपी 54 सीए 1615 क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप मालिक सरमन पिता शरद कुमार महरा उम्र 30 निवासी पठारी खुर्द के साथ तीन अन्य संत कुमार पिता नारायण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी घंघरी, शिवा पिता रामविशाल चौधरी उम्र 28 निवासी सेमरिया, सुभाष पिता सन्तोष बैगा उम्र 21 निवासी सेमरिया घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें