उमरिया जिले में थाना चंदिया के ग्राम नरवार में बुधवार की रात नहाने के दौरान लाल कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 30 निवासी नरवार नवीन तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी के बाद गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम राहुल साहू के नेतृत्वु में मौके पर पंहुची और युवक की तालाश शुरू की गई।
एसडीआरएफ की टीम गोताखोर के सहारे शव तलाशने में जुटी रही। अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, तहसीलदार बिलासपुर आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार संतोष कुमार, टीआई चंदिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की उपस्थिति में रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रही थी।
शुक्रवार को रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले सुबह शव पानी में उतराता हुआ दिखा, जिसे गांव वालों ने बाहर निकाल लिया। मृतक का नाम लाला कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 30 निवासी नरवार नवीन थाना चंदिया है।