फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: दो सगी बहनों समेत चार की नदी में डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

सार

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकनिक मनाने गए चार युवाओं की डूबने से मौत हो गई। चार में दो सगी बहनें हैं। पुलिस ने शवों को पानी से निकाला और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
उमरिया में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार युवाओं की लाशें नदी में उतराती दिखाई दी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। टिकरी सोन नदी के चकदेही घाट से शवों को बाहर निकाला गया। पता चला कि चारों युवा पिकनिक मनाने वहां आए थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार शाम का है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनके नाम पंकज पाल, शशांक श्रीवास्तव, पलक और पायल बताए जा रहे हैं। पलक और पायल बहनें हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि चारों लोग पिकनिक मनाने आए थे। नदी में डूबने से चारों की मौत हो गई है। चारों का शव निकाल लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि नहाते समय यह लोग गहरे पानी में चले गए और एक-दूसरे को बचाते हुए इनकी जान चली गई। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह सभी लोग पिकनिक मनाने आए हुए थे। संभव है कि नहाते समय गहरे पानी में चले गए हो और फिर एक-दूसरे को बचाते हुए चारों की मौत हो गई हो। पुलिस ने कहा कि आगे हम जांच कर रहे हैं। बहरहाल सभी के शवों को निकाला जा चुका है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सभी शव को सुपूर्द किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें