फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: नरोत्तम मिश्रा का दावा- कांग्रेस का मध्य प्रदेश में नहीं खुलेगा खाता, सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी

सार

उमरिया में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि पार्टी प्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने देगी। सभी 29 सीटों पर भाजपा की ही जीत होगी।  
विज्ञापन
डॉ. नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उमरिया में दावा किया कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। प्रदेश में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकेगी। मिश्रा उमरिया हवाई पट्टी पर आए थे और फिर सड़क मार्ग से बड़ी के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


उमरिया में अल्प प्रवास पर आए नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर करारा हमला किया।  उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में अपना खाता नहीं खोल पाएगी। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भी लोकसभा सीट पर भाजपा को बड़े अंतर से जीत मिलेगी। कटनी जिले के बरही में आयोजित केंद्रीय मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा में शामिल होने नरोत्तम मिश्रा भोपाल से निजी हेलीकॉप्टर से उमरिया आए थे। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर रुकने के बाद नरोत्तम मिश्रा सड़क मार्ग से बड़ी के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें