फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: टोना-टोटका करने वालों को बेच रहे थे चमगादड़, वन विभाग ने किए जब्त, तलाशी में मिला सामान

Thu, 11 Apr 2024 07:00 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

टोना-टोटका में चमगादड़ों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। कुछ तांत्रिकों को बेचने जा रहे पांच चमगादड़ों को वन विभाग ने जब्त किया है।  
विज्ञापन
तस्करों से जब्त किए गए चमगादड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में वन अमले ने वन्य प्राणियों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से अवैध तरीके से ले जाए जा रहे पांच चमगादड़ों को भी जब्त किया गया है। इतना ही नहीं, वन अमले को इनकी तलाशी लेने पर करीब आठ किलो अवैध धावड़ी गोंद भी बरामद हुआ है। वन अमले ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत इन्हें गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


खंडवा जिले के आशापुर-बैतूल मार्ग पर सिंगाजी सामान्य वन परिक्षेत्र की टीम ने वन्य प्राणियों के तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग के अमले ने चेकिंग के दौरान चार लोगों को चमगादड़ और धावड़ी गोंद का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा है। यह सभी आरोपी खंडवा के पिपलोद थाना क्षेत्र में रहते हैं। वन अमले ने इनके पास से एक छोटे पिंजरे में रखकर ले जाए जा रहे पांच जीवित चमगादड़ जब्त किए हैं। यह लोग उन चमगादड़ों को जंगल से पकड़कर ला रहे थे। इसके साथ ही आठ किलोग्राम अवैध धावड़ी गोंद भी इनके कब्जे से बरामद किया गया है ।

टोना-टोटका करने में किया जाता है प्रयोग
बताया जा रहा है कि चमगादड़ों का उपयोग बड़े पैमाने पर टोना-टोटका करने में होता है। इसके चलते ये वन्य प्राणी तस्कर इन्हें ऐसे टोटका करने वाले तांत्रिकों को बेचने की तैयारी में थे। हालांकि, ये सफल हो पाते इससे पहले ही वन विभाग के हाथ यह आरोपी लग गए। फिलहाल वन विभाग की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इन्हें वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें