फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: विजयपुर और बुधनी में मतदान से वंचित करने तथा अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का मामला, कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 19 Nov 2024 08:09 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

विजयपुर और बुधनी में मतदान से वंचित करने तथा अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के मामला को लेकर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयपुर और बुधनी में मतदान से वंचित करने तथा अंबेडकर प्रतिमा को तोड़ने के विरोध में उमरिया के स्टेशन रोड पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में विजयपुर विधानसभा का उपचुनाव का मतदान 13 नवंबर, 2024 को सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन


मतदान के दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं असामाजिक तत्वों ने मिलकर अनुचित कार्य करते हुए मतदान को प्रभावित करने के साथ-साथ हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। रात में गोहटा गांव में बदमाशों ने दलित बस्ती में घुसकर तोड़फोड़ की तथा घरों में आगजनी की, उनकी फसलों में आग लगाकर नुकसान पहुंचा गया है। इतना ही नहीं गांव में स्थापित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को भी तोड़कर खंडित कर दिया है। गोहटा गांव में आतंक के कारण भय का वातावरण इस तरह निर्मित हो गया था कि ग्रामीणजन अपनी शिकायत लेकर थाने तक जाने में डर रहे थे और वे थाने भी नहीं पहुंच सके।

आतंक का तांडव विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तथा वनमंत्री रामनिवास रावत के पक्ष में मतदान न होना मुख्य कारण है। क्योंकि आदिवासी अंचल एवं जाटव समाज के लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खुलकर प्रचार-प्रसार नहीं किया, उनके अनुरूप कार्य नहीं किया यहां तक कि क्षेत्र में चर्चा व्याप्त रही कि उक्त समुदाय द्वारा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान किया गया है। इसलिए गुण्डों, बदमाशों को भेजकर गोहटा गांव में आतंक फैलाया गया। घरों में तोड़फोड़ की गई, फसले फूंक दी गई तथा बाबा साहब की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे कृत करने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा गोहटा गांव के निवासियों को उचित पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही मध्यप्रदेश शासन को आगाह किया जाए कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की पुर्नावृत्ति न हो, जिससे कि दलित वर्ग सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सके जो कि न्यायोचित होगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें