फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi Accident: सीधी में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; तीन घायल जिंदगी के लिए कर रहे संघर्ष

Tue, 19 Nov 2024 08:06 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के एनएच-39 मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के एनएच-39 मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम बढ़ौरा के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। ऑटो सीधी से सवारियां लेकर चुरहट की ओर जा रहा था। इसी दौरान रीवा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गई। मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

रीवा किया रैफर
घायलों को पहले जिला अस्पताल, सीधी ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विकास सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल डायल 100 और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हताहतों की पहचान नहीं
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों और घायलों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें