आदिवासी अंचल उमरिया में लगातार लोहे के दागने से दो बच्चों की मौत के बाद उमरिया कलेक्टर ने दो परियोजना अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दोनों पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी किया है।
वहीं अब मानपुर और पाली क्षेत्र में लगातार बच्चों के बीमार होने के बाद दागने की प्रथा चल रही है। घटना के बाद बच्चे का इलाज सही समय पर नहीं हो पाता है। नतीजा ये होता है कि प्रथा के जंजाल में फंसकर बच्चों के मौत हो जाती है। जागरूकता के अभाव में लगातार दागने की प्रथा चल रही है।
वही अब दागने की इस प्रथा को लेकर कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी मानपुर राजनारायण सिंह और पाली मोनिका सिन्हा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पर्यवेक्षक परिक्षेत्र अरुणा ठाकुर, रामकली डोंगरे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दोनों ही क्षेत्र में बकेली में बच्चे की मौत दागने से हुई थी। कठार गांव की बच्ची की मौत भी शहडोल में हुई थी। चारो कर्मचारियों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।