फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मां के साथ चहल कदमी करते दिखे दो शावक, पर्यटकों ने कैद किया रोमांचक नजारा

Mon, 20 Jun 2022 03:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा के दो शावक चहल कदमी करते दिखे। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन
बाघिन के साथ मस्ती करते दिखे शावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा के दो शावक चहल कदमी करते दिखे। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को कैमरों में कैद किया। शावकों की चहल कदमी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो बाघिन तारा का बताया जा रहा है, जिसमें उसके दोनों शावक उसके आसपास नजर आ रहे हैं। बाघिन तारा पानी में बैठी हुई है और शावक बाघिन तारा के आजू-बाजू अठखेलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सभी नेशनल पार्क जून के अंत में चार महीने के लिए बंद होने वाले हैं। इससे पहले हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी का आनंद लेने टाइगर रिजर्व में पहुंच रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को आसानी से बाघों का दीदार हो जाता है। अन्य वन्यजीव भी यहां सुगमता से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें