फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नक्सलियों को मारने वाले जवानों को CM ने सराहा, ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की

Mon, 20 Jun 2022 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

तीन इनामी नक्सलियों को मार गिराने वाले हॉक फोर्स और पुलिस के जवानों को सीएम ने ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवार्ड देने की घोषणा की है। सीएम ने मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों को सीएम ने सराहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट के लांजी क्षेत्र के बहेला थाना इलाके में तीन इनामी नक्सलियों को मार गिराने वाले हॉक फोर्स और पुलिस के जवानों को सीएम ने ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवार्ड देने की घोषणा की है। सीएम ने मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है और इसकी शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं है, चाहे वह नक्सली हो या कोई अपराधी। हमारी सरकार सज्जनों के लिए फूल से भी कोमल और दुर्जनों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर है। हमारी सरकार नक्सलियों को नेस्तनाबूद करने में जुटी हुई है।

उन्होंने सोमवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर लांजी-बहेला चौकी- लोढागी के जंगलो में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे जवानों और पुलिसकर्मियों ने 3 इनामी हार्ड कोर नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में 1 DCM (डिवीजनल कमेटी मेम्बर) नागेश और 2 ACM (एरिया कमेटी मेंबर) मनोज और रामे (महिला) जिन पर 30 लाख रुपये से अधिक का इनाम है, वो ढेर हो गये, इनके पास से AK-47, थ्री नॉट थ्री, और 12 बोर की एक्शन गन बरामद हुई है। इस कार्रवाई को ASP बालाघाट ने लीड किया। इस दौरान उनके साथ हॉक फोर्स और मध्य प्रदेश पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सीएम ने लिखा कि एसपी बालाघाट, आईजी बालाघाट रेंज और सीओ हॉक फोर्स ने पूरी कार्रवाई का मार्गदर्शन किया है। जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मियों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री आवार्ड दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए गर्व जताया और लिखा कि मैं आपकी कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करता हूं। मध्य प्रदेश को आप जैसे वीरों पर गर्व है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें