उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में इन दिनों दो बाघों की शैतानी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जहां बाघिन के दो बच्चे आपस में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, यह वीडियो और फोटो कब के हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो और फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बच्चे पानी में एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं और उनकी मां कुछ दूर पर है। वीडियो में दिख रहे बाघिन के बच्चे बिरुहली के बताए जा रहे हैं।
बता दें जब भी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटक आते हैं तब वे बाघों का दीदार करते हैं। जिसकी वजह से पर्यटकों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। ये पर्यटक वाघों की मस्ती को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद करते हैं।