मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बजरंग बाघ दिखा। बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। बाघ की मदहोश चाल को पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बजरंग बाघ को देखकर हर व्यक्ति रोमांचित होता हुआ नजर आ रहा है। यहां बजरंग मस्त चाल से चलते हुए सैलानियों के बीच से कच्चे रास्तों से होकर जाता हुआ देखा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बाघ का वीडियो आज सोशल मीडिया में जमकर बवाल हो रहा है। यहां पर्यटकों ने जमकर उसका लुत्फ लिया। वहीं बजरंग की मदमस्त चाल सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन ने इसे देखकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी बाघ हैं, वह पर्यटकों के लिए अपना एक अलग छाप और छवि छोड़ते हुए दिखे हैं।