फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: बिजली गिरने से बकरियों की मौत, चरवाहा बाल-बाल बचा

Sat, 16 Jul 2022 07:09 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

घटना उमरिया जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम चिल्हारी के समीपी ग्राम पंडखुरी में शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे की है। दोपहर में अचानक मौसम बिगड़ गया। बिजली गिरने से 22 बकरियों की मौत हो गई। चरवाहा बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
भुंतर के जिया में गिरी आसमानी बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून गतिविधियां एक्टिव हैं। कहीं तेज बारिश तो कहीं बिजली गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को उमरिया जिले में बिजली गिरने से 20 से ज्यादा बकरियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना उमरिया जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम चिल्हारी के समीपी ग्राम पंडखुरी में शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे की है। बताया गया कि ग्राम पंडखुरी निवासी चरवाहा गुड्डा गडारी भूरी रजक सुग्रीव गडारी जब अपनी एवं गांव के अन्य लोगों की बकरियों को चराने के लिए ले गया था। दोपहर में अचानक मौसम बिगड़ गया। उसने अपनी बकिरयों को पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया। वह पास ही पंखुड़ी बाणसागर कैंप के पास छिप गया। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से 22 बकरियों की मौत हो गई। 

सरपंच संतोष रजक ने घटना की सूचना इंदवार पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है। जिला प्रशासन से ग्रामीण जनों ने अपील करते हुए मांग की गई है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा राशि सहायता राशि दिलाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें