फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Crime: घरेलू विवाद में नवविवाहित महिला की मौत, संदेही पति हिरासत में

Tue, 25 Jul 2023 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria Crime: घरेलू विवाद में पति ने अपनी ही नवविवाहित पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची और जरूरी कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
नौरोजाबाद थाना, उमरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में थाना नौरोजाबाद के ग्राम पटपरा में सोमवार देर रात किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पति आक्रामक हो गया और पत्नी के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी, जिससे पत्नी की घर में जान चली गई।

विज्ञापन


इस मामले में यह भी बताया जाता है कि दंपती के साथ मौसी भी रहती थी, पर घटना के दौरान चिकित्सीय कार्य से बाहर गई थी। बाद में जब वो आई तो घटना कारित हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायमी कर संदेहियों को हिरासत में लिया है।

बताया जाता है आरोपी पति छोटू सिंह गोंड साल 2018 यानी में पूजा बैगा से अंतरजातीय विवाह किया था। कुछ साल तक दोनों में सब कुछ ठीक रहा, बाद में विवाद की स्थिति बनती गई। बताया जाता है कि अंततः पति ने हत्या जैसे जघन्य अपराध को कारित कर दिया। घटना के बाद से ही मृतिका की दो साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें