फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: खेत से बारिश का पानी निकलने के विवाद में महिला की सब्बल मारकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 30 Jun 2023 09:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में बारिश का पानी खेत में आने की बाद पर विवाद होने पर सब्बल से महिला की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पानी के विवाद में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में खेत में भरा पानी निकालने के विवाद में पड़ोसी खेत वाले ने एक महिला की सब्बल मारकर नृशंस हत्या कर दी। घटना नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम भुण्डी में हुई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना के बारे में भुण्डी की सरपंच राम बाई कोल ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे की घटना है। रात भर हुई बारिश के कारण प्रेमवती राय 46 पति चूड़ामन राय के खेत में पानी भरा हुआ था, जो शुदधू कोल के खेत में जा रहा था। जिसके चलते शुद्धू कोल पिता खोसला कोल ने आक्रोशित होकर पानी रोकने के लिए बोला। शुद्धू वहीं पर सब्बल लेकर अपनी बाड़ी रूंधने के लिए गड्ढे खोद रहा था, विवाद के बाद उसने आक्रोशित होकर उसी सब्बल से प्रेमवती को मार दिया, जिससे वह वहीं गिर गई। इसके बाद भी शुद्धू का मन नहीं भरा तो उसने प्रेमवती की आंख में सीधा सब्बल मार दियाए जिससे उसकी आंख निकल गई और सब्बल आरपार हो गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
वहीं, सरपंच ने बताया कि प्रेमवती परित्यक्ता थी, घर में अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती थी, उसकी एक बेटी भी है, जिसका विवाह हो चुका है। वहीं, इस मामले में नौरोजाबाद टीआई डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही हमको सूचना मिली हमने घटना स्थल पहुंच कर मर्ग पंचनामा कार्रवाई करवा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा। शव के बाद पीएम परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें