फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ीं नौ बकरियों की मौत, पीएम के बाद जमीन में दफनाए गए शव

Fri, 30 Jun 2023 08:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के खजुराहो में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी नौ बकरियों की बिजली गिरने से मौत हो गई। सभी बकरियों का पीएम कर उनके शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से बकरियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी नौ बकरियों की मौत का मामला सामने आया है। बकरियों का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है। घटना जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के सकेरा गांव की है, जहां बारिश के चलते बकरियां पेड़ के नीचे खड़ी हुईं थीं, इसी दौरान बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चलते पेड़ के नीचे खड़ी बकरियों में से नौ बकरियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामले में कामता आदिवासी ने बताया कि बारिश के दौरान बकरियां भीगने से बचने के लिये पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं थीं। इसी दौरान बादलों की गरज के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़ीं नौ बकरियां उसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना और मामले की जानकारी लगाने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच और कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें