फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Accident: बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल जबलपुर रेफर

Mon, 03 Jul 2023 07:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौरोजाबाद थाना अन्तर्गत बिजौरा मोड़ के पास स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत घुलघुली रोड में बिजौरा मोड़ और ग्राम कौड़िया के बीच टू व्हीलर एचएफ डीलक्स और स्कूटी की आमने सामने की भिंडत हो गई, जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी में सवार ग्राम पठारी निवासी प्यारेलाल नापित (उम्र 50 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए। राहगीरों ने 108 को फोन लगाए लेकिन 108 वाहन काफी देर बाद भी नहीं आया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची। घायलों को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक घायल राहुल चौधरी की मौत की पुष्टि की। वहीं गंभीर घायल शिव नारायण सेन पिता छोटे लाल सेन ग्राम किरनताल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें