फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: खुले में शौच करने गई 13 वर्षीय मासूम की हत्या, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

Mon, 03 Jul 2023 07:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मुंगावली गांव की पहाड़ी पर शौच करने गई नाबालिग की हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची के कपड़े फटे हुए हैं और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, जिसके चलते परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुंगावली गांव से बाहर पहाड़ी पर शौच करने के गई 13 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को मुंगावली गांव की रहने वाली 13 वर्षीय मासूम परिजनों से शौच करने की बात कहकर गांव की पहाड़ी पर गई हुई थी, काफी समय बीत जाने के बाद मासूम घर नहीं लौटी तो परिजन बच्ची की तलाश में जुट गए। परिजन बेटी की तलाश में पहाड़ी पर पहुंचे। खोजते खोजते इसी दौरान परिजनों को बच्ची का शव पहाड़ियों में दिखाई दिया। जिसके कपड़े भी फटे हुए थे इसके अलावा उसके शरीर पर चोटों के निशान भी दिखाई दिए। परिजनों के अनुसार बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है, परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

वहीं, परिजनों ने मासूम की  दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान ईशान खान के रूप में की है। परिजनों के अनुसार ईशान रविवार सुबह पहाड़ी की ओर जाते हुए दिखाई दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिस पर एक दर्जन से अधिक अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बहुजन समाज सहित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से परिवार को शासकीय नौकरी, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सहित एक शस्त्र लाइसेंस और पांच बीघा जमीन की मांग की है। इसके साथ ही आरोपी को पांच दिनों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजने सहित फांसी की सजा की मांग की है। इसके अलावा पांच दिनों के भीतर आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होने की बात कही है। मौके पर पहुंचे शिवपुरी एसडीएम का कहना है पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा लागू हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें