फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती घोटाले में नाम आने पर भड़कीं उमा भारती

Sat, 21 Dec 2013 12:42 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने शिक्षक ग्रेड टू भर्ती घोटाले में अपना नाम सामने आने के बाद शुक्रवार को पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस घोटाले की तुलना बिहार के चारा घोटाला से की है।
विज्ञापन


भारती के मुताबिक व्यावसायिक परीक्षा मंडल के घोटाले के अपराधियों को छुपाने के लिए मेरा नाम उछाला गया है। मैंने किसी की सिफारिश नहीं की है। उल्लेखनीय है कि शिक्षकों की सरकारी भर्ती में चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई।

परीक्षा मंडल ने भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने उमा भारती से जाकर मुलाकात की है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पहले ही कह चुका है कि उनका घोटाले से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


इधर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने परीक्षा मंडल के पूर्व नियंत्रक पंकज त्रिवेदी के कॉल डिटेल उजागर करने की मांग की है। एसटीएफ ने मामले में 130 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


इसमें पूर्व जनसंपर्क मंत्री और भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें