फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म.प्र. का व्यापम घोटाला चारा घोटाला की तरह: उमा

Fri, 20 Dec 2013 12:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने वाले व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम से जुडे घोटाले की तुलना आज बिहार के चारा घोटाले से करते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन


उमा भारती ने यहां अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि व्यापम घोटाले की जडें बहुत व्यापक हैं। इसके ठीक पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने उनसे मुलाकात की।

शिवराज के 'राज' में हुआ बड़ा घोटाला

नंदन दुबे के रवाना होने के बाद उमा भारती ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस महानिदेशक ने उनसे कहा है कि घोटाले से जुड़ी प्राथमिकी में उनका नाम नहीं है और न ही उनके खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उनका नाम रिफरेंस के तौर पर आया है लेकिन उनके खिलाफ कोई प्रमाण नहीं है।

भारती ने कहा कि व्यापम घोटाले में भी राजनैतिक व्यक्ति शामिल हैं और यह बहुत व्यापक घोटाला है। इसलिए ही उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी और इस संबंध में वह राज्य सरकार को शीघ्र, ही लिख भी सकती है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर रहे पुलिस के विशेष कार्य बल एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ईमानदार हैं लेकिन अन्य अधिकारी राज्य सरकार के अधीन हैं तो वह कैसे बडे लोगों के खिलाफ पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती घोटाले में उमा भारती का भी नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें