फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने किये बाबा महाकाल के दर्शन, देखें तस्वीरें

Wed, 27 Dec 2023 12:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने बाबा महाकाल के दर्शन किये। सानिया मल्होत्रा श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती में सम्मिलित हुई। वहीं, पुजारी माधव शर्मा ने बताया कि अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन नंदी हॉल से किये हैं।
विज्ञापन
अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने किये बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल के दरबार में लगातार वीआईपी श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। यहां अभिनेता और अभिनेत्री के साथ ही प्रतिदिन राजनेता भी बड़ी संख्या में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने बाबा महाकाल के दर्शन किये।

विज्ञापन


सानिया मल्होत्रा आरती में हुई शामिल
मं
गलवार को अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती में सम्मिलित हुई। पुजारी माधव शर्मा ने बताया कि अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन नंदी हॉल से किया और उसके बाद काफी देर तक आरती में सम्मिलित हुई। इसके बाद उन्होंने नदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन प्रवास पर दिलीप अहिरवार
वहीं मध्यप्रदेश के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। इस दौरान उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल,  श्रीमती कलावती यादव अध्यक्ष नगर पालिक निगम आदि उपस्थित थे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा गुरुजी द्वारा श्री अहिरवार का सम्मान किया गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें