फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: विवाद के बाद पड़ोसियों ने मां और उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, महिला घायल

Sat, 20 Jul 2024 06:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कायथा थाना पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने विवाद के बाद मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थाना कायथा...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के कायथा के समीप गांव में पुराने विवाद के चलते पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने महिला और उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कायथा थाना पुलिस ने बताया कि कल दोपहर समीप के ग्राम सादबा में रहने वाला साहिल शेख पिता शेख नौशाद और उसकी मां खुर्शीद बी अपने घर में काम कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले फिरोज, अमजद, शाहरुख ने उनसे किसी बात को लेकर विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कायमी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें