फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए युवक ने यात्रीगृह से कूदकर की आत्महत्या, दोस्त से विवाद के बाद छत से लगाई छलांग

Sun, 30 Jul 2023 01:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुरूषोत्तम की किसी बात पर फोटोग्राफी करने वाले साथ आए दोस्त अजय साहू से किसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद वो कूद गया।
विज्ञापन
यात्रीगृह के बार जमा भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल दर्शन करने आया छत्तीसगढ़ का युवक शनिवार रात 11 बजे के लगभग शगुन यात्रीगृह की छत से कूद गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंची गई थी।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा ग्राम नांदल थाना नवागढ़ से बाबा महाकाल के दर्शन करने 15 दोस्तों का दल शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचा। उन्होंने कहारवाड़ी स्थित शगुन यात्रीगृह में तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 13 और 30 रुकने के लिए बुक किया था। दिनभर सभी ने महाकाल दर्शन किए और महाकाल लोक घूमा। रात को कुछ दोस्त खाना खाकर होटल लौट आए थे। जो यात्रीगृह की छत पर घूम रहे थे। उसी दौरान पुरूषोत्तम पिता तुलसी साहू 25 वर्ष छत से नीचे कूद गया। जमीन पर गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगी और खून से लथपथ हो गया। उसे तत्काल यात्रीगृह कर्मचारी ने आटो की मदद से दोस्तों के साथ जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

दोस्त से हुई कहासुनी
बताया जा रहा है कि पुरूषोत्तम की किसी बात पर फोटोग्राफी करने वाले साथ आये दोस्त अजय साहू से किसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद पुरूषोत्तम कूद गया। घटना की जानकारी लगते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोस्तों ने बताया कि पुरूषोत्तम का विवाह नहीं हुआ था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार खेती किसानी का काम करता है। महाकाल थाना एसआई जयंत डामोर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया जा रहा है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा और दोस्तों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें