फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पति से बात करने की थी शंका, पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर महिला को बीच चौराहे पर पीटा, मामला दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 09:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime : उज्जैन में एक पत्नी ने दूसरी महिला को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसे महिला पर अपने पति से बात करने का शक था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल मंदिर सुरक्षा कंपनी में काम करने वाली महिला सुरक्षाकर्मी के साथ बीती शाम घर लौटते समय मारपीट हो गई। पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा कंपनी के मैनेजर की पत्नी और दो अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि हाटकेश्वर कालोनी में रहने वाली पूजा गोयल महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मी है। शाम को घर लौटते समय उसके साथ दाऊदखेड़ी में वंदना चावरे और उसके दो साथियों ने जमकर मारपीट की। बीच सड़क पर हुई मारपीट के बाद पूजा मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। जिसने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वंदना महाकाल मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली किस्टल कंपनी के मैनेजर की पत्नी है।
विज्ञापन




उसे शंका है कि वह उसके पति से बातचीत करती है, जबकि मैनेजर से मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ही बातचीत की जाती है। ऐसा कोई मामला नहीं है। वहीं, वंदना का आरोप था कि पूजा और उसके पति के बीच संबंध है। टीआई के अनुसार मामला मारपीट का होने पर वंदना और दो अन्य के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34 का प्रकरण दर्ज कर पूजा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें