फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Weather: उज्जैन में हुई तेज बारिश, कल भी ओलावृष्टि और मावठे की आशंका

Sun, 26 Nov 2023 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

रविवार को उज्जैन में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और दोपहर बाद बादल जमकर बरसे और पूरे शहर को तरबतर कर दिया। सुबह से बादल छाए रहने के कारण मौसम में ठंडक खुली हुई थी और दोपहर बाद हुई बारिश ने ठंड में और इजाफा कर दिया। 
विज्ञापन
उज्जैन में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी मे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो दक्षिण भारत की ओर जा रहा है। इस कारण पूर्व हवा भी चल रही है। पश्चिम व पूर्वी हवा दक्षिण-पश्चिम आपस मे टकरा रही है, जिसके कारण आज उज्जैन जिले मे मौसम बिगड़ रहा है। 
विज्ञापन


यह कहना है जीवाजीराव वैधशाला के अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्त का। उन्होंने बताया कि रविवार को उज्जैन में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और दोपहर बाद बादल जमकर बरसे और पूरे शहर को तरबतर कर दिया। सुबह से बादल छाए रहने के कारण मौसम में ठंडक खुली हुई थी और दोपहर बाद हुई बारिश ने ठंड में और इजाफा कर दिया। याद रहे कि मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने पहले ही मध्यप्रदेश में 26-27 नवंबर को बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जाहिर की थी।

मावठे की बारिश से किसान खुश
उज्जैन और आसपास के क्षेत्रो मे हुई बारिश के कारण गेहूं की बोवनी करने वाले किसानों को फायदा मिला है। वहीं चने की फसल को भी इससे काफी फायदा हुआ है। बारिश के कारण क्षेत्र में ठंड का असर भी बढ़ रहा है गेहूं की फसल में इन दिनों सिंचाई से इन बारिश ने किसानों को राहत दी है। अच्छी बारिश होने के कारण फसलों को पानी की समस्या बहुत हद तक दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें