फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: छेड़छाड़ करने वाले युवक की महिला ने चप्पल से की जमकर पिटाई, माधवनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

Tue, 24 Jan 2023 03:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक महिला ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। क्योंकि युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। गुस्साई महिला ने चप्पल से जमकर युवक को पीटा।
विज्ञापन
महिला चप्पल से पिटाई करती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक महिला ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला युवक द्वारा छेड़छाड़ करने से इतनी अधिक परेशान थी कि जब कुछ लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, तब भी वह नहीं रुकी और लगातार युवक को चप्पल से पीटती रही। अब जहां एक ओर युवक की चप्पलों से धुनाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं माधव नगर थाना पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


माधवनगर थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर दुर्गा प्लाजा के सामने स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर एक महिला द्वारा एक युवक को चप्पलों से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग युवक को महिला से छुड़ाने का प्रयास भी कर रहे हैं।

मामले मे माधवनगर पुलिस ने बताया कि यह मामला माधव नगर थाना क्षेत्र का है। फरियादी महिला ने माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर प्रताड़ित करता है। घटना के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें