फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: प्रयागराज की नहीं सतना की है उज्जैन की दुष्कर्म पीड़िता, 24 सितंबर को हुई थी गुमशुदा

Thu, 28 Sep 2023 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बाबा महाकाल की नगरी में हुए दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आया है। बच्ची यूपी के प्रयागराज की नहीं बल्कि सतना जिले की है। बताया जा रहा है कि बच्ची 24 सितंबर को सतना से लापता हुई थी। वह 24 सितंबर को सतना से बस के जरिए उज्जैन पहुंची थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल की नगरी में हुए दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आया है। बच्ची यूपी के प्रयागराज की नहीं बल्कि सतना जिले की है। बताया जा रहा है कि बच्ची 24 सितंबर को सतना से लापता हुई थी। वह 24 सितंबर को सतना से ट्रेन के जरिए उज्जैन पहुंची थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बड़नगर रोड मुरलीपुरा क्षेत्र स्थित दंडी स्वामी आश्रम के पास से महाकाल थाना पुलिस ने एक नाबालिग को बेसुध अवस्था में चरक अस्पताल पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें पता चला था कि इस नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट आने की बात भी डॉक्टरों ने कही थी, जिसके बाद उसे इंदौर रेफर किया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला था कि नाबालिग की भाषा कुछ अलग है, जिससे यह अनुमान लगाए गए थे कि यह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है, लेकिन गुरुवार सुबह पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग सतना की रहने वाली है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 24 सितंबर 2023 को सतना जिले के थाना जैतपुर में दर्ज हुई थी। यहीं से नाबालिग उज्जैन पहुंची जहां 25 सितंबर को उसके साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। 

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमने शुरुआत में ही 376 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए 28 सदस्यों की समिति टीम गठित कर दी गई थी। टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर एक ऑटो चालक से इस बारे में पूछताछ करने के साथ ही हमें ऑटो के आगे और पीछे की सीट पर कुछ ब्लड भी मिला था। आपने बताया कि ऑटो चालक से की गई पूछताछ में यह पता चला है कि वह कहीं ना कहीं उस लड़की के संपर्क में आया और उसने कुछ समय उसके साथ गुजारा। वर्तमान में हम कुल पांच लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, जिसमें तीन ऑटो वाले और दो ऐसे लोगों से पूछताछ करने में लगे हुए हैं जो कि नाबालिग के संपर्क में आए थे। इन लोगों से लगातार पूछताछ जारी है। सभी टेक्निकल एविडेंस हम जुटाने में लगे हुए हैं और हम जल्द ही इस मामले की तह तक पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन


सतना के फुटेज से लगेगी जानकारी 
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि नाबालिग 24 सितंबर 2023 को सतना से गुमशुदा हुई थी, जिसके बाद वह बस द्वारा उज्जैन पहुंची है। यह बात नाबालिग ने खुद अस्पताल में बताई है। सतना से उज्जैन आने वाली बस के साथ ही हम वहां से आने वाली ट्रेन के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं। सतना पुलिस से भी हम लगातार संपर्क में हैं। वहां से इसके फुटेज या और कोई जानकारी लगते ही इस पूरे मामले को सुलझाया जा सकेगा। 

नाबालिग की स्थिति अब सामान्य
नाबालिग का प्राथमिक उपचार उज्जैन में करने के बाद इंदौर में उसकी सफल सर्जरी की गई थी, जिसके बाद अब उसकी स्थिति सामान्य है उसे अब किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है। 

साक्ष्य जुटेंगे तभी पता चलेगा क्या था पूरा घटनाक्रम 
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि नाबालिग के साथ क्या हुआ इस बारे में वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, इसीलिए हमें सिर्फ मेडिकल एविडेंस पर विश्वास करना होगा। एसआईटी की टीम परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटा रही है कि नाबालिग के साथ आखिर दुष्कर्म कहां हुआ कुछ साक्ष्य और जुटाए जा रहे हैं, जिसके बाद इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा कि आखिर यह घटना कहां हुई। 

सतना जिले के जैतपुर में है गुमशुदगी दर्ज 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग सतना जिले के एक गांव में अपने बड़े भाई और दादा के साथ रहती है। जहां वह कक्षा आठवीं की छात्रा है। बच्ची के मानसिक रूप से कमजोर होने की जानकारी भी मिली है। उसकी मां उसे बचपन में ही छोड़कर चली गई थी, जबकि पिता अर्धविक्षिप्त हैं। नाबालिग के अचानक गायब होने पर उसके दादा ने सतना जिले के जैतपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष बताई थी। सूत्रों का ये भी कहना है कि जब उज्जैन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई, तो सतना की पुलिस ने उज्जैन पुलिस से संपर्क साधा था और नाबालिक के फोटो के साथ ही उसके फुटेज के आधार पर नाबालिग के सतना के होने की जानकारी मिल गई थी। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर सतना पुलिस जल्द उज्जैन पहुंचने वाली है। सतना पुलिस ने बच्ची के सतना के होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन



वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सतना डॉ. शिवेश सिंह के अनुसार संबंधित लड़की जैतवारा थाना क्षेत्र से बीते 24 सितंबर की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी। आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा 24 सितंबर की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी और फिर शाम को वापस नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत जैतवारा थाने में दर्ज कराई गई थी।

ट्रेन से पहुंची उज्जैन
बताया जा रहा है कि यह बच्ची ट्रेन से उज्जैन पहुंची थी। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह सतना से किस तरह और किसकी मदद से ट्रेन में सवार हुई। सोमवार तड़के 3 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर लड़की को उतरते देखा गया है और उसने ऑटो वालों से चर्चा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें