फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: आमिर ने अमर बनकर चार माह तक किया शोषण; शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने कहा, मामला दर्ज होने के बाद फरार

Tue, 22 Aug 2023 09:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद की पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर एक युवती से चार माह तक संबंध बनाएं। फिर शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक अपनी पहचान छुपाकर चार महीने से युवती के साथ रह रहा था, इस दौरान उसने युवती के साथ सम्बन्ध भी बनाए, फिर एक दिन अचानक युवक लापता हो गया। जब युवती ने उसे खोजा और तलाश निकाली तो वह अमर नहीं बल्कि आमिर निकला। 
विज्ञापन


संजयनगर की रहने वाली 30 वर्षीय युवती की सात माह पहले आलोट के मेले में अमर शर्मा निवासी नीमच से पहचान हुई थी। अमर ने युवती को शादी का झांसा दिया और चार माह तक उज्जैन आकर साथ रहा। इस दौरान उसने लगातार संबंध बनाए। जुलाई में अमर उसे छोड़कर लापता हो गया। युवती उसकी तलाश में नीमच पहुंची तो सामने आया कि अमर का असली नाम आमिर पिता आरिफ खान है। आमिर उर्फ अमर ने युवती को धमकाया कि मुस्लिम धर्म अपनाने पर ही शादी करेगा, अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। युवती ने मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। मामला लव जिहाद का जुड़ा होने पर पुलिस ने दुष्कर्म के साथ धार्मिक स्वतंत्रता की धारा में भी प्रकरण दर्ज कर एक टीम आरोपी की तलाश में नीमच रवाना की, लेकिन आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें