फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: उज्जैन में ईद की नमाज के बाद नारेबाजी, हिंदू संगठन की मांग दोषियों के खिलाफ हो FIR, पुलिस कर रही जांच

Thu, 11 Apr 2024 10:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन के उन्हेल से एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
उज्जैन के उन्हेल का वीडियो सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो आज पूरे देश में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन उज्जैन जिले के उन्हेल में अलग नजारा सामने आया है। ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों ने इजराइल तू बर्बाद होगा के नारे लगाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। इधर हिंदूवादी संगठनों ने मामले में एफआईआर की मांग की है। ज्ञापन देने वालों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो फिर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


हिन्दू सेना रक्षा दल गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह पिपावद ने बताया कि शुक्रवार को मुस्लिम समाजजनों द्वारा कस्बा उन्हेल में काजी मोहल्ला, शहर काजी के दफ्तर के सामने, सोनी मंदिर के पास एक जुलूस निकाला गया था, जिसमें लगभग 150 से 200 लोग शामिल थे, जो कि आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। लाखन सिंह ने बताया कि इसका वीडियो मेरे पास दोपहर 12.30 से 1 बजे के बीच आया था, जिसके बाद हिन्दू सेना रक्षा दल गोरक्षा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश ने वीडियो फुटेज के आधार पर ज्ञापन देकर देश विरोधी नारे लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो हिन्दू सेना रक्षा दल गोरक्षा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश उग्र प्रदर्शन करेगा। 

विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन द्वारा दिया गया ज्ञापन जिस पर थाने की सील भी लगी हुई है


आरोपों की पुष्टि के लिए करवाई जा रही ऑडियो मैट्री
वीडियो उन्हेल का बताया गया। इसमें जुलूस के दौरान युवाओं की भीड़ कुछ नारे लगाते दिख रही है। आरोप है कि ये नारे आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले हैं। उन्हेल में हिंदूवादी संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन को लेकर जब एसपी प्रदीप शर्मा से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि ऐसा मामला मेरे संज्ञान में आया है। जिसकी जांच टीम द्वारा की जा रही है। हिंदूवादी संगठन ने एक वीडियो भी ज्ञापन के साथ सौंपा है जिसकी ऑडियो मैट्री करवाई जा रही है। इस जांच के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई हो सकेगी। 

आवेदन आया है चल रही है जांच - थाना प्रभारी
इस मामले में जब उन्हेल थाना प्रभारी रामसिंह भाभोर से हिंदू संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन के बारे में चर्चा की गई तो उनका कहना था कि पूरे मामले के अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


आचार संहिता में जुलूस की परमिशन पर उठे सवाल
याद रहे कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगी हुई है, जिसमें जुलूस निकालना तो दूर एक साथ लोगों का एकत्रित होना भी प्रतिबंधित है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर यह जुलूस किसी की परमिशन से निकाला जा रहा था या फिर इसकी जानकारी प्रशासन को भी नहीं थी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें