फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मालिक को थप्पड़ मारने वाले नौकर की सर-ए-बाजार हत्या, हिस्ट्रीशीटर था मृतक, हत्यारे पुलिस गिरफ्त में

Fri, 27 Sep 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में मालिक को थप्पड़ मारने वाले नौकर की सरे बाजार हत्या हुई है। बताया जाता है कि मृतक हिस्ट्रीशीटर था। फिलहाल, पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के नागदा थाना क्षेत्र में थप्पड़ का बदला लेने के लिए तीन लोगों ने एक युवक पर चाकू और बेल्ट से हमलाकर सरे बाजार उसकी हत्या कर डाली। घटनाक्रम के बाद कुछ लोग घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में नागदा थाना पुलिस ने घटना में शामिल सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है कि महेश पिता राजू बरगुंडा निवासी राजीव कॉलोनी नागदा सुबह किरण टॉकीज के पास स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। जहां पर उसने चाय वाले महेंद्र कुमार पिता भंवरलाल जैन उम्र 62 वर्ष को किसी बात पर गालियां देते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ मारने की इस घटना पर महेंद्र कुमार ने तो कोई जवाब नहीं दिया। 

लेकिन उनकी दुकान पर काम करने वाले रोहित पिता जुझार सिंह निवासी ग्राम रामजानकी मंदिर के पास पाड़ल्या रोड नागदा, किशन ऊर्फ निकुंज पिता राजेश लोधी निवासी आर्य गार्डन के पिछे पाड़ल्या रोड नागदा और बाला पिता मनीष उर्फ़ अमृतलाल निवासी पाडल्या रोड नागदा को यह बात इतनी बुरी लगी थी कि उन्होंने महेश को इस थप्पड़ का जवाब देने के लिए उसे जवाहर मार्ग पर रोका, फिर बेल्ट से पिटाई करने के बाद लगातार चाकू से वार किए। उसके कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


अचानक हुए हमले के कारण महेश कुछ समझ नहीं पाया। कुछ सेकेंड में ही तीनों युवक उस पर हमला कर घटना स्थल से भाग गए। मामले की जानकारी लगते ही नागदा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 438/24 धारा 103 (1), 3 (5) बीएनएस में दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे बताया जाता है कि इस घटना में महेश पिता राजू की मौत हुई है। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि महेश नागदा थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था, जिसके खिलाफ लगभग 18 अपराध पंजीबद्ध हैं। साथ ही वह जिलाबदर भी रह चुका है। 23 जून को ही उसका जिलाबदर खत्म हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें