फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जर्मनी के टीवी शो में दिखेगा उज्जैन के आदित्य देवड़ा का हुनर, 28 कैचियों का इस्तेमाल कर करते हैं हेयर कट

Sun, 29 Sep 2024 08:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: 28 कैंचियों का इस्तेमाल कर हेयर कट करने वाले आदित्य के हुनर को जर्मनी के चैनल प्रोसीबेन गेलिलियो में दिखाया जाएगा। बता दें कि 28 साल के युवा आदित्य देवड़ा दोनों हाथ में एक साथ 28 कैंची पकड़कर हेयर कट करते हैं। दुनिया में ऐसा दूसरा कोई उदाहरण नहीं है।

 

विज्ञापन
उज्जैन के आदित्य देवड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड (लंदन), हिस्ट्री टीवी 18 के शो ‘ओएमजी ये है मेरा इंडिया’ में अपने हुनर के दम पर नाम दर्ज कराने वाले उज्जैन के युवा आदित्य देवड़ा अब जर्मनी के टीवी शो में नजर आएंगे। एक साथ 28 कैंचियों का इस्तेमाल कर हेयर कट करने वाले आदित्य के हुनर को जर्मनी के प्रख्यात चैनल प्रोसीबेन गेलिलियो में दिखाया जायेगा। इस शो का प्रसारण अगले सप्ताह जर्मनी में होगा।

विज्ञापन


28 साल के युवा आदित्य देवड़ा दोनों हाथ में एक साथ 28 कैंची पकड़कर हेयर कट करते हैं। दुनिया में ऐसा दूसरा कोई उदाहरण नहीं है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर अब आगे आदित्य उसे ऑफिशियली अपने नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। अलखधाम नगर निवासी आदित्य देवड़ा का फ्रीगंज में क्रिएशन वर्ल्ड द यूनिसेक्स सैलून है। उनके पिता जगदीशचंद्र देवड़ा, बड़े भाई रोहित व जयेश देवड़ा भी इस काम से जुड़े हैं।

महज 18 साल की उम्र से ही हेयर कटिंग के काम से जुड़े आदित्य परंपरागत काम में भी नए प्रयोग करते रहते हैं। एमबीए पास आउट आदित्य अपने अनोखे हुनर के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड बुक का रिकॉर्ड (लंदन) में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। उनके इसी हुनर से प्रभावित होकर जर्मन चैनल प्रोसीबेन गेलिलियो की टीम ने उनसे संपर्क किया था। जिसकी शूटिंग के लिए यह टीम उज्जैन आई थी। जिसे अब आने वाले दिनों में जर्मनी के टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें