फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: कम कीमत पर बोतल नहीं दी तो शराब दुकान पर फेंका पेट्रोल बम, खरीदारी कर रहे दो युवक झुलसे, देखें वीडियो

Fri, 03 Nov 2023 09:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन की एक शराब दुकान पर दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। दो लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। कम कीमत पर शराब की बोतल नहीं देने पर युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
उज्जैन की शराब दुकान पर दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम कीमत पर शराब नहीं देने पर शराब दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है। दुकान पर शराब खरीद रहे दो युवक आग से मामूली रूप से झुलस गए। गनीमत रही कि बम दुकान के बोर्ड से टकराकर नीचे गिर गया था इससे दुकान में आगजनी की बड़ी घटना नहीं हुई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बम फेंकने का घटनाक्रम दर्ज हुआ है। फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं। एक बदमाश के खिलाफ देवासगेट पुलिस ने जिलाबदर का प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेजा है।
विज्ञापन




कोतवाली पुलिस ने बताया कि आगर रोड स्थित कोयला फाटक पर देशी विदेशी शराब की दुकान है। जहां पर गुरुवार रात को चार-पांच युवक शराब खरीदने पहुंचे थे। शराब की कीमत को लेकर वह दुकान के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने एक युवक को पीट दिया था। करीब एक घंटे बाद युवक अपने एक साथी के साथ आया और दुकान में पेट्रोल बम फेंककर चला गया। गनीमत रही कि बम दुकान के बोर्ड से टकराकर नीचे गिर गया। शराब खरीद रहे दो युवक मामूली रूप से झुलस गए। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सुदामा नगर क्षेत्र में रहने वाला विपिन नामक बदमाश नजर आ रहा है। इसके खिलाफ हाल ही में देवासगेट पुलिस ने जिलाबदर का प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें