फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: रिपोर्ट लिखवाने वाला ही निकला लूट का मास्टरमाइंड, दोस्तों को बुलाकर करवाई थी लूट, चार लोग हिरासत में

Sat, 05 Aug 2023 10:25 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी कर्मचारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसमें कर्मचारी ही वारदात का मास्टरमाइंड होना सामने आया है। उसने तीन दोस्तों के साथ मिलकर डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में माकडोन थाना क्षेत्र के ग्राम डेलचीरोड पर पांच जून को तराना से संचालित होने वाली स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विष्णु पंवार के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें माकडोन पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की थी। धीरे-धीरे मामला संदिग्ध नजर आने लगा था। दो महीने तक पुलिस सुराग तलाशने में लगी रही।

विज्ञापन


गुरुवार को संदेह के आधार पर लूट की शिकायत दर्ज कराने वाले विष्णु को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया, उसने रुपयों की जरूरत होने पर खुद ही तीन दोस्तों के साथ रुपयों से भरा बैग लूटने की वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस ने तराना में रहने वाले उसके तीन साथियों लाड़ सिंह, इंदर सिंह और लाखन सिंह को हिरासत में लेकर चारों से लूटी गई राशि एक लाख पांच हजार रुपये, दो बाइक के साथ दो मोबाइल जब्त कर लिए।

माकडोन थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि लूट की राशि और वारदात में प्रयुक्त बाइक के साथ दो मोबाइल बरामद करने और मामले का खुलासे में साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव के साथ उनकी टीम में शामिल प्रधान आरक्षक प्रेम साइबर सेल, आरक्षक राजपाल, थाना एएसआई अजय कुमार माथुर, शांतिलाल राजपूत, भागीरथ शर्मा, आरक्षक राममूर्ति कृपाशंकर, कुंदनसिंह, साकेत शर्मा, अर्चित शर्मा, ललित राठौर, महिला आरक्षक युक्ता सूर्यवंशी, सैनिक अभिषेक, भंवर सिंह और विजय शर्मा की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें