फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: क्षिप्रा नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, नहाने उतरा और डूब गया

Tue, 14 May 2024 08:19 AM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह क्षिप्रा नदी में नहाने उतरा था, बीच नदी में पहुंचते ही उसकी सांसें फूल गई और वह डूब गया। आधे घंटे तलाश के बाद उसका शव निकला जा सका। 
विज्ञापन
भूखीमाता घाट पर क्षिप्रा नदी मे युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूखीमाता घाट पर क्षिप्रा नदी मे युवक की डूब गया, जिसे तलाश कर बाहर निकाला जाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। युवक दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए गया था। जहां नहाने के लिए नदी में उतर गया था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नानाखेड़ा अक्षय नगर में रहने वाला लक्की पिता राधेश्याम जाटव (20) वर्ष मिस्त्री का काम करता था। शाम को वह दोस्तों के साथ भूखी माता मंदिर के पास पार्टी मनाने गया था। जहां वह क्षिप्रा में नहाने के लिए दोस्तों के साथ उतर गया। उसे तैरना आता था, लेकिन बीच नदी में जाने पर उसकी सांसें भर गईं और वह लौटकर घाट तक नहीं आ पाया और डूब गया। दोस्तों ने उसे देखा तो शोर मचाया। इस दौरान भूखीमाता घाट पर तैराक दल के सदस्य नहीं थे। रामघाट चौकी पर सूचना पहुंची तो तैराक दल के सदस्य पहुंचे और डूबे युवक की तलाश शुरू की गई। आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी और शव जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का कहना था कि जिनके साथ गया था, उनका नाम पता नहीं है। लक्की मिस्त्री का काम करता था और ठेकेदार गोपाल के साथ साइड पर जाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें