फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चोरी की बाइक पर शराब ले जाता युवक गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला- आठ बाइक, एक ऑटो चुराया

Thu, 07 Mar 2024 12:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने चोरी की बाइक पर शराब परिवहन करते हुए एक शातिर बदमाश को पकड़ा है। उसने पूछताछ में कबूल किया कि उसने आठ बाइक और एक ऑटो चुराया था। पुलिस ने दो खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उज्जैन में वाहन चोर को पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में चोरी की बाइक पर शराब का परिवहन करते पकड़े गए शातिर बदमाश से वाहन चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। नानाखेड़ा पुलिस ने आठ बाइक के साथ एक ऑटो बरामद कर चोरी की बाइक खरीदने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नानाखेड़ा थाना पुलिस को बाइक से अवैध शराब का परिवहन होने की सूचना मिली थी। पुलिस में तारामंडल के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार संतोष पिता कन्हैयालाल मालवीय (44) निवासी महाशक्ति नगर को हिरासत में लिया था। अवैध शराब के साथ बिना नंबर की बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर सामने आया कि बाइक एक माह पहले नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित विजयवर्गीय धर्मशाला के सामने से चोरी की गई थी। बाइक चोरी का खुलासा होते ही शहर में हो रही वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ करने पर बदमाश बड़ा वाहन चोर होना सामने आया। उसके खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के आठ प्रकरण दर्ज थे। सख्त पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर आठ बाइक और एक ऑटो बरामद हो गया।

रात को चुराता था मोटरसाइकिल और अन्य वाहन
बदमाश ने दो बाइक और ऑटो नानाखेड़ा थाना, चार बाइक माधवनगर, एक-एक बाइक नीलगंगा और जीवाजीगंज थाना क्षेत्र से चोरी की थी। वाहन चोरी को बदमाश रात में अंजाम देता था और लॉक तोड़कर ले जाता था। एसपी शर्मा के अनुसार बरामद किए गए वाहनों की कीमत छह लाख रुपये होना सामने आई है। वाहन चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


सीहोर में ठिकाने लगाता था बाइक
मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि बदमाश ने पूछताछ में चोरी की बाइक सीहोर के गैरेज संचालक दीपक पिता बाबूलाल नायक को ठिकाने लगाने की जानकारी दी थी। इसके आधार पर एक टीम सीहोर भेजी गई, जहां से गैरेज संचालक के साथ चोरी की बाइक खरीदने वाले हरेंद्रसिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया है। बदमाश के साथ गैरेज संचालक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वाहन चोर को गिरफ्तार करने के साथ गैरेज संचालक और खरीदार को गिरफ्तार करने में एसआई अनिल ठाकुर, एएसआई सतीश नाथ समेत अन्य की भूमिका रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें