फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शादी का कार्ड देने आए युवक की सड़क हादसे में मौत, 19 अप्रैल को था विवाह समारोह

Thu, 11 Apr 2024 01:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

परिजनों ने बताया कि संतोष की 19 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। वह अपनी मौसी को कार्ड देने उज्जैन आया था, शाजापुर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी शादी की पत्रिका बांटकर बीती रात दोस्त के साथ शाजापुर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त भी बुरी तरह घायल हो गया। हादसा मक्सीरोड पर हुआ, हादसे बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त का इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम हरसोदन में रात 11 बजे के करीब अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मारने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल से जानकारी लेने पर सामने आया कि मृतक संतोष पिता गंगाराम (24) ग्राम मोल्टा केवड़ी शाजपुर का निवासी है। वहीं, घायल ने नाम गौतम बताया। पुलिस ने रात में परिजनों को सूचना दी, करीब 2 घंटे बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। 

जिन्होने बताया कि 19 अप्रैल को संतोष की शादी थी। परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। संतोष अपनी मौसी के यहां उज्जैन में शादी की पत्रिका देने आया था। जहां से वापस शाजापुर आ रहा था। उधर, घायल गौतम के परिजन भी उज्जैन पहुंच गये थे। उसका इलाज निजी अस्पताल में  चल रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें