फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, बाइक पर लिखाया 'गम से खाली नहीं कोई कोना, हम रहे ना रहे हम पर मत रोना'

Wed, 29 Nov 2023 12:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ वर्षों पूर्व युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
मृतक की बाइक पर लिखी शायरी बनी चर्चा का विषय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को फांसी के फंदे पर लटके एक युवक का शव बरामद किया था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने वाहन खोजना का प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली, लेकिन पुलिस उस समय अवाक रह गई जब उन्हें पता चला कि मृतक की गाड़ी पर लिखा था कि "गम से खाली नहीं कोई कोना, हम रहे ना रहे हम पर मत रोना"। 
विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि भैरवगढ़-उन्हेल मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ पर एक युवक का शव मंगलवार शाम फंदे पर लटका मिला था। युवक को फंदे पर देख राहगीर घबरा गए थे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान राहुल पिता जगन्नाथ हीरावत 25 साल निवासी नागझिरी गांव उन्हेल के रूप में हुई है। जिसे कुछ वर्षों पूर्व पत्नी छोड़ चुकी है तथा युवक मजदूरी करता था। वह संभवतः अवसाद में था। बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद परिजनों के बयान लेकर मृत्यु के कारण का पता किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें