फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: 175 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने जैसे-तैसे उसे नीचे उतारा

Mon, 02 Oct 2023 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले में मानसिक रूप से कमजोर युवक बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रस्सी के माध्यम से जैसे-तैसे युवक को नीचे उतारा है। वह टॉवर पर चढ़े लोगों की बातों को मानने को तैयार नहीं था। 
विज्ञापन
उज्जैन में युवक टावर पर चढ़ गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मानसिक विक्षिप्त युवक 175 फीट ऊंचे बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे समझाया और नीचे उतारा। इस दौरान दिनभर नौटंकी चलती रही। 
विज्ञापन

 
उज्जैन में सोमवार सुबह नरवर थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में स्थित बीएसएनएल के 175 फीट ऊंचे बंद पड़े टावर पर एक युवक चढ़ गया है। जो यहां से उतरना नहीं चाहता है। सूचना के तत्काल बाद नरवर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने कुछ ग्रामीण लोगों की सहायता से युवक को समझा बूझाकर नीचे उतारा है। 



नरवर थाना पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम बाड़कुमेद की है। इसमें एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। गांव में बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। इसके बाद कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड से संपर्क करने के बाद आरक्षक विशाल तथा अन्य ग्रामीणजनों को टॉवर पर चढ़ाया गया। रस्सी के माध्यम से जैसे-तैसे युवक को नीचे उतरा गया है। वह टॉवर पर चढ़े लोगों की बातों को मानने को तैयार नहीं था। उन्होंने जैसे-तैसे उसे समझाया तो वह मान गया। रस्सी की सहायता से उसे टावर से नीचे उतारकर बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें