उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम पर वैसे तो कई लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। लेकिन यहां नग्न अवस्था में पहुंचे एक युवक ने हंगामा मचा दिया। युवक बैरिकेड के पीछे काफी देर तक खड़ा रहा, जिस पर पहले तो किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन जब काफी देर खड़े रहने के बावजूद भी युवक यहां से नहीं गया तो पुलिसकर्मियों ने उसे पास बुलाकर उससे कुछ जानकारी लेने का प्रयास किया, जिस पर युवक भागने लगा। पुलिस उसे पकड़ पाती इसके पहले ही वह तेजी से इधर-उधर भागने लगा, जिस पर पुलिसकर्मियों और ट्रैफिक के कुछ जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर जीप में बिठाया गया।
नग्न अवस्था में घूम रहा युवक कौन है इस बात की जानकारी तो नहीं लगी। लेकिन पुलिस उसे इस हालत में देखकर यही प्रयास करती रही कि जैसे-तैसे वह मान जाए और कपड़े पहन ले। लेकिन वह पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं था और समझाने पर कुछ समझ भी नहीं पा रहा था। लगभग आधे से 1 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और जीप में बैठाकर साथ ले गई।
एसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं पुलिस कंट्रोल रूम पर
याद रहे की पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी से लेकर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियो का ऑफिस यही पर है। वहीं, इसके पास ही महिला थाना भी बना हुआ है। जहां भी प्रतिदिन कई लोग आते रहते हैं। इस ड्रामे के दौरान कई लोग कंट्रोल रूम पर थे।