फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं उमा भारती, गर्भगृह में पहुंचकर की पूजा; मंदिर व्यवस्था देख हुई खुश

Mon, 22 Jul 2024 02:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: सावन के पहले सोमवारी पर महाकाल के दर्शन करने सूबे की पूर्व मुखिया उमा भारती पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर पूजा अर्चान की, साथ ही मंदिर व्यवस्था देखकर खुश हुईं।
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज श्रावन माह के पहले सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचीं। जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन अभिषेक किया। उमा भारती हर साल सावन माह में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचती है। इसी क्रम में आज भी वे भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं। जहां उन्होंने कहा कि आज सावन माह का पहला सोमवार है और बाबा महाकाल विश्व के पालनहार है। मुझे आज प्रसन्नता है कि बाबा महाकाल का बेटा आज मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री है।

विज्ञापन


मैंने मंदिर की व्यवस्थाओं को देखा, यहां पर दर्शनथियों के लिए काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। यहां पर भगवान के दरबार में वीआईपी और आम श्रद्धालु दोनों ही एक समान भगवान के दर्शन कर रहे हैं और अच्छी व्यवस्थाएं यहां पर मंदिर समिति द्वारा की गई है। वहीं दूसरी और दुकान और होटल के बाहर नाम लिखने के सवाल पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव या फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही इस सवाल का जवाब दें तो अच्छा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें