फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: हरबाखेड़ी बैराज में डूबने से दो किशोर की मौत, पाचं दोस्त गए थे नहाने, गहरे पानी में जाने से मौत

Sat, 18 May 2024 10:11 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुलिस के अनुसार हरबाखेड़ी गांव के 5-6 किशोर घर पर बगैर बताए नहाने के लिए शिप्रा नदी पर पहुंच गए। जहां हरबाखेड़ी बेराज के निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर रुके हुए पानी में नहाने से दो बच्चों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के महिदपुर से 8 किलोमीटर दूर शिप्रा नदी पर निर्माणाधीन हरबाखेड़ी बैराज के डोह में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव नदी से बाहर निकाले गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम हरबाखेड़ी गांव के 5-6 किशोर घर पर बगैर बताए नहाने के लिए समीप स्थित शिप्रा नदी पर पहुंच गए। जहां पर हरबाखेड़ी बेराज के निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर रुके हुए पानी में नहाने लगे जिसमें दो बच्चे गहरे पानी में चले गए, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। शेष तीन किशोरों ने घटना की  सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी। 

कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी महिदपुर पुलिस थाने पर दी गई, जहां से पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा। ग्रामीणों द्वारा कुछ ही देर में दोनों मृतकों के शव निकाल लिए गए। दोनों शवों को शासकीय चिकित्सालय महिदपुर पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। ज्ञात रहे कि विगत 25 अप्रैल को महिदपुर के रावला घाट पर नागोरी समाज की दो महिलाओं और एक युवक की डूबने से मौत हुई थी। कुल 22 दिन के अंतराल में शिप्रा नदी पर घटित दो दुखद घटनाओं में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें