फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में ढाई वर्षीय मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर, नानी के घर से आ रहा था बच्चा

Sat, 25 Nov 2023 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता गंभीर जख्मी हैं। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में शुक्रवार रात आगररोड पर हुई दुर्घटना में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। माता-पिता गंभीर घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राघवी थाना क्षेत्र के घौंसला में रहने वाला जितेन्द्र परमार पत्नी विष्णुबाई और ढाई वर्षीय पुत्र विरेन्द्र को लेने ग्राम रावणखेड़ी ससुराल गए थे। तीनों रात को बाइक से घौंसला लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पुलिया से गुजरते समय उनकी भिड़ंत सामने से आ रही बाइक से हो गई। तीनों गंभीर घायल हो गये। सामने बाइक पर सवार युवक को मामूली चोंट लगी थी, जो मौके से भाग निकला। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। परिजन जानकारी मिलने पहुंचे थे। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद मासूम विरेन्द्र की मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। माता-पिता का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें