फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: गाय को बचाने के चक्कर में पलट गई ट्रॉली, पगड़ी की रस्म निभाकर आ रहा था परिवार, एक की मौत, 12 घायल

Wed, 03 Apr 2024 09:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

गाय को बचाने के चक्कर में ट्रॉली पलट गई। पगड़ी की रस्म निभाकर पूरा परिवार वापस आ रहा था। इस दौरान एक की मौत, जबकि 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में महिदपुर तहसील के ग्राम राघवी में रहने वाले एक ही परिवार के कुछ लोग पगड़ी की रस्म निभाकर वापस अपने घर की और लौट रहे थे। तभी गाय को बचाने के चक्कर में अचानक ट्रैक्टर चालक का वहां पर संतुलन नहीं रहा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी खा गई, जिससे एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया है। 

विज्ञापन


राघवी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम लसुड़ियाधांधू के निवासी कुछ ग्रामीण पगड़ी रस्म के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक गाय के आ जाने से ट्रॉली पलटी खा गई, जिससे दुर्घटना में गरजा बाई नामक महिला की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना में यह हुए घायल
सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने बताया कि इस घटना में पायल पिता यशवंत, मनावर पति रामचंद्र, सुशिला पति होकम सिंह, आनंद कुमार पति चरण सिंह, लालकुंअर पति जीवन, देवकरण पिता प्रेम सिंह, अरविंद पिता ओंकारलाल, कैलाश पिता गंगाराम, हेमूबाई पति माखन सिंह, अनीता पति जीवन, संजना बाई पति साईं जी और दीपिका पति राजेंद्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर वाहन दुर्घटना में घायल हुए उपचाररत लोगों का कुशलक्षेम जाना। साथ ही चिकित्सकों से मरीजों के उपचार की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने सभी लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा को दिए। डॉ. वर्मा ने जानकारी दी कि अस्पताल में कुल 12 घायलों को उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें