Ujjain: आज सुबह भूमिपुत्र अंगारेश्वर के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को कुछ देर तक भगवान की पूजा अर्चना के लिए इसीलिए प्रतीक्षा करना पड़ी, क्योंकि मंदिर में किसी विशेष कामना को लेकर एक पूजन अर्चन किया जा रहा था। यह पूजन अर्चन कर रहे हैं श्रद्धालु भगवान श्री अंगारेश्वर की भक्ति में रमे हुए थे, जिन्होंने पहले जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और फिर पंचामृत स्नान के बाद अंत में गुलाल पूजन के बाद भगवान श्री अंगारेश्वर की भव्य आरती भी की।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पत्नी मल्लिका नड्डा और पुत्र हरीश नड्डा के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने गर्भगृह में भगवान का विशेष पूजन अर्चन व अभिषेक किया और उसके बाद नड्डा यहां से रवाना हो गए, लेकिन उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा और पुत्र हरीश नड्डा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद 84 महादेव में एक भूमिपुत्र अंगारेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां उन्होंने भगवान श्री अंगारेश्वर का किसी विशेष फल की प्राप्ति के लिए पूजन अर्चन करवाया।
ये रहे मौजूद
बताया जाता है कि इस पूजन अर्चन के दौरान पहले भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का जल से अभिषेक किया गया, उसके बाद दूध और पंचामृत के साथ ही गुलाल पूजन भी हुआ। लगभग आधे घंटे तक चले इस पूजन के बाद भगवान की विशेष आरती भी की गई। यह पूजन अर्चन किसी विशेष कामना को लेकर किया गया था, यह तो किसी को पता नहीं है लेकिन लगभग आधे घंटे तक हुए इस पूजन अर्चन के दौरान सभी यह जानने को उत्सुक नजर आए की भगवान श्री अंगारेश्वर के अनन्य भक्त नड्डा परिवार ने यह पूजन किस मनोकामना के लिए करवाया है। बताया जाता है कि इस दौरान मल्लिका नड्डा और हरीश नड्डा के साथ निगम सभापति कलावती यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी रवि सोलंकी, राजकुमार जटिया व अन्य लोग भी उपस्थित थे।