फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: खेतों में जंगली सुअरों का आतंक, दो किसानों पर किया हमला, हालत गंभीर

Wed, 13 Mar 2024 05:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले के खेतों में जंगली सुअरों ने आतंक मचा रखा है। खेत में काम कर रहे दो किसानों पर सुअरों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में वन विभाग की टीम पहुंची और सुअरों को पकड़ने के लिए फंदा लगाया।
विज्ञापन
घायल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों पर काम करने वाले किसान और मजदूर बेहद डरे हुए हैं। दरअसल, खेतों में घुसकर जंगली सुअर फसल को नुकसान तो पहुंचा ही रहे हैं। खेत में काम करने वाले किसान और मजदूरों पर जानलेवा हमला भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस तरह के एक मामले में उज्जैन जिले के खाचरौद तहसील के गांव ऊंचाहेड़ा में खेत में काम कर रहे किसान मदन सिंह पर जंगली सुअरों ने अचानक हमला कर दिया। किसान पर जिस वक्त यह हमला हुआ, वह खेत में खजूर के खूंटे काट रहे थे। जंगली सूअर के हमले से किसान मदन सिंह ने बचने की कोशिश की और काफी देर तक संघर्ष किया। लेकिन इसके बाद भी जंगली सुअरों ने किसान को लहुलुहान कर दिया। किसान के द्वारा आवाज लगाने पर मदद के लिए पास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग पहुंचे, तब तक सुअर भाग चुके थे।

इसी तरह दूसरे मामले में किसान आकाश पिता प्रहलाद निवासी बांगरोद स्टेशन पर भी जंगली सुअरों ने खेत में काम करते समय उन पर हमला किया। इन पर भी ग्राम ऊंचाहेड़ा में ही खेत पर काम करते समय हमला किया गया। किसान द्वारा खेत में लहसुन की फसल को पानी पिलाया जा रहा था, तभी सुअरों ने हमला किया। सुअरों के हमले से घायल गंभीर दोनों किसानों को रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई समय से जंगली सुअरों ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई थी। वन विभाग ने जंगली सुअरों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर फंदे भी लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें