फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: लाखों रुपये के पार्सल लेकर डिलीवरी बॉय लापता, थाने पहुंचा मामला

Wed, 13 Mar 2024 11:00 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में ग्रीन टेक लॉजिस्टिक 31 कंपनी से पार्सल लेकर निकला डिलीवरी बॉय लापता हो गया है। पार्सल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में ग्रीन टेक लॉजिस्टिक कंपनी से पार्सल लेकर डिलीवरी के लिए निकला युवक 31 पार्सल लेकर लापता हो गया। जब वह काफी ढूंढने के बाद भी वापस नहीं लौटा तो कंपनी की ओर से उसके खिलाफ नानाखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


इंदौर की गुरुकृपा कॉलोनी, थाना एरोड्रम क्षेत्र, में रहने वाला हिमांशु पिता देवेन्द्रसिंह भाटी महाकाल वाणिज्य केन्द्र में ग्रीन टेक लॉजिस्टिक सर्विसेज प्रायवेट लिमिटेड का संचालन करता है। कपनी फिलिप कार्ड पर बुक होने वाले आर्डर की डिलीवरी करती है। डिलीवरी बॉय पार्सल लोगों के घरों तक पहुंचते हैं। सोमवार को सरजीत 3.50 लाख के 31 पार्सल लेकर निकला था। जिसमें मोबाइल, हेडफोन, जूते और कपड़ो के साथ अन्य सामान रखा था। पार्सल संबंधित लोगों तक नहीं पहुंचे। हिमांशु को जानकारी मिली तो उसने डिलेवरी बॉय से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। सरजीत मंगलवार रात तक वापस नहीं लौटा था। लाखों के पार्सल लेकर लापता होने पर डिलीवरी बॉय की शिकायत नानाखेड़ा थाना पुलिस को दर्ज कराई गई। हिमांशु भाटी ने बताया कि सरजीत कुछ दिन पहले ही जॉब पर आया था और अलवर का रहने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें