फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अतीक अहमद के समर्थन में किया पोस्ट, लिखा- कभी खुले मे शेर का शिकार करना, नस्लें खराब हो जाएंगी

Sat, 22 Apr 2023 01:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उत्तरप्रदेश में अतीक अहमद की हत्या को लेकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इस पर तत्काल सक्रिय होकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
atiq ahmed killed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज मे हुए अतीक अहमद के हत्याकांड के बाद पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखे हुए हैं। कोई विवादित पोस्ट त्योहारों की मिठास मे कड़वाहट न घोल दें। उज्जैन में एक युवक ने सोशल मीडिया पर अतीक अहमद के समर्थन में पोस्ट डाल दी है। उसने लिखा कि "पिंजरे में बंद शेर का शिकार किया है। कभी खुले मे शेर का शिकार करना तुम्हारी नस्लें तक तबाह हो जाएंगी।"

विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट करने वाले सिरफिरे का नाम नौशाद है। वह घटिया थाने के ग्राम लखाखेड़ा का रहने वाला है। उसने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद यह पोस्ट किया है। इस पोस्ट के साथ नौशाद ने अतीक और अशरफ को शेर बताया। RIP लिखकर रोती इमोजी लगाई है। इस पोस्ट की सूचना पानबिहार पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने युवक का पता लगाकर उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि हम ऐसी पोस्ट करने वालों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। ऐसी पोस्ट डालकर शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें