फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: असलावदा से मिली युवती की लाश को पुलिस ने माना संदिग्ध, जेब से मिला है भोपाल से कटरा तक का टिकट

Mon, 12 Jun 2023 02:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आरुषि के पास से रेलवे का टिकट मिली है, जिससे पता चला है कि वह भोपाल से कटरा जाने वाली थी। प्रधान आरक्षक सोलंकी ने बताया कि आरुषि ट्रेन के गेट पर बैठी हुई थी। संभवत नींद का झोंका आने से वह नीचे जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवती की मिली लाश, संदिग्ध मान रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार सुबह जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती की लाश असलावदा के समीप पड़ी हुई है। जिसकी मौत ट्रेन से नीचे गिरने के कारण हो गई है। जानकारी लगते ही जीआरपी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मृतका को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भी भेज दिया, लेकिन जब युवती की तलाश की गई तो उसकी जेब से मिली भोपाल से कटरा की टिकट ने पुलिस के सामने यह संदेह पैदा कर दिया कि जब उसे भोपाल से कटरा जाना था तो वह उज्जैन क्या करने आ रही थी। 
विज्ञापन


जीआरपी थाने के प्रधान आरक्षक नारायण लाल सोलंकी ने बताया कि आरुषि पिता विजय कपूर उम्र 17 साल निवासी जमालपुरा भोपाल की लाश आज सुबह असलावदा स्टेशन के पास से मिली है। आरुषि के पास से रेलवे की टिकट मिली है, जिससे पता चला है कि वह भोपाल से कटरा जाने वाली थी। प्रधान आरक्षक सोलंकी ने बताया कि आरुषि ट्रेन के गेट पर बैठी हुई थी। संभवत नींद का झोंका आने से वह नीचे जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। सोलंकी ने बताया कि आरुषि की मौत का मामला इसलिए संदिग्ध नजर आ रहा है क्योंकि उसकी जेब से भोपाल से उज्जैन आने की नहीं बल्कि भोपाल से कटरा जाने की टिकट मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें