फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: घर के बाहर रखी टवेरा कार चोरी कर ले गए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 31 Aug 2023 10:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में घर के बाहर रखी कार बदमाश चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 दिन पहले खरीदी टवेरा बदमाशों ने घर के बाहर से चोरी कर ली। वारदात सामने आने पर पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीवनगर में रहने वाले अशोक पिता रामप्रसाद रायकवार ने 25 दिन पहले एमपी नगर में रहने वाले ओमप्रकाश मीणा से टवेरा क्रमांक एमपी 04 बीसी 0715 का सौदा 2 लाख 30 हजार रुपये में किया था। रात में अशोक रायकवार ने गाड़ी अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जागने पर टवेरा गायब मिली। आसपास तलाश करने पर नहीं मिली तो थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने राजीवनगर पहुंचकर कैमरों के फुटेज खंगाले जिसमें 4:00 बजे के लगभग टवेरा जाती दिखाई दी है। पुलिस टवेरा चुराकर ले जाने वाले बदमाशों का रूट ट्रेक कर रही है। फिलहाल यह सामने नहीं आ पाया है कि बदमाशों की संख्या कितनी थी। मामले में अशोक रायकवार की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें