फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: 15 दिन बाद भी विवाहिता का नहीं चला पता, मानसिक विकलांग बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 30 Aug 2023 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय पायल पति स्व. प्रवीण जैन निवासी राजेंद्र नगर उज्जैन 15 अगस्त 2023 को अचानक कहीं गायब हो गई। अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
15 दिन से लापता महिला का पता नहीं चला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 15 दिनों से एक विवाहित महिला के परिजन उसकी तलाश मे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के सभी स्थानों की खाक छान चुके हैं, लेकिन स्थिति यह है कि प्रकरण दर्ज कराने के बावजूद भी अब तक ना तो पुलिस और ना ही परिजनों को उक्त महिला का कोई पता लग पाया है।
विज्ञापन


नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय पायल पति स्व. प्रवीण जैन निवासी राजेंद्र नगर उज्जैन 15 अगस्त 2023 को अचानक कहीं गायब हो गई। पहले तो पायल को शहर के सभी स्थानों पर परिजनों द्वारा खोजा गया, लेकिन जब इसके बावजूद भी पायल का कोई पता नहीं लग पाया तो परिजनों ने नीलगंगा थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पिछले 15 दिनों से नीलगंगा थाना पुलिस और परिजन पायल की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उसका अब तक कोई पता नहीं लग पाया है।

बुआ के पास रहती थी पायल
बताया जाता है कि पायल अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ अपनी बुआ निर्मला शिंदे के घर पर राजेंद्र नगर उज्जैन में रहती थी। बताया जाता है कि पायल के पति प्रवीण जैन की डेढ़ साल पहले हत्या हो गई थी। जिसके बाद से पायल ससुराल आगर-बड़ौद को छोड़कर उज्जैन में रह रही थी। गायब हुई महिला का एक 12 वर्षीय पुत्र भी है जो की मंदबुद्धि है। महिला के अचानक गायब होने से परिवारजनों के साथ ही इस बालक का भी बुरा हाल हो चुका है।
विज्ञापन


इसीलिए नहीं मिल पा रही पायल
बताया जाता है कि पायल  मोबाइल का उपयोग नहीं करती थी इसीलिए परिजन तो ठीक पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ पा रही है। नीलगंगा थाना पुलिस का कहना है कि यदि उसके पास कोई मोबाइल होता तो नंबर ट्रैक कर पायल का पता लगाया जा सकता था, लेकिन फिर भी हम उसकी तलाश में जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें